फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं की चिंता छोड़, सदर बिलासपुर पर ध्यान केंद्रित करे पूर्व सदर विधायक: कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के भगेड़ में रविवार को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की मौजूदगी में हुए सम्मेलन पर घुमारवीं कांग्रेस से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पूर्व सदर विधायक को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें कड़ी नसीहत दी है।
विज्ञापन

कहा कि पूर्व विधायक की सदर विस क्षेत्र में जमीन खिसक चुकी है। अब वह बौखला कर कांग्रेस पार्टी का नुकसान करने पर उतारू हो चुके हैं। घुमारवीं विस क्षेत्र में पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने हमेशा ही कांग्रेस और आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। सदर क्षेत्र के पूर्व विधायक लोगों को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत पनौल प्रधान धर्मपाल ठाकुर, अमरपुर पंचायत प्रधान दीनानाथ, औहर कांग्रेस कमेटी प्रधान सरदार रूप सिंह, हीरापुर पंचायत प्रधान प्रताप ठाकुर, अमरपुर कांग्रेस कमेटी प्रधान सूरत सिंह, दकड़ी पंचायत उपप्रधान पवन जम्वाल, पूर्व प्रधान फटोह कुलवीर ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सचिन चंदेल, प्रधान दकड़ी पंचायत मस्तराम राणा, अमित शर्मा, आशीष शर्मा ने कहा कि सदर विस क्षेत्र के पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल में क्षेत्र का विकास करवाने के बजाए अपने परिवार का ही विकास करवाया। सदर के पूर्व विधायक ने पार्टी में भी परिवार को ही बढ़ावा दिया। जहां अपने परिवार के सदस्य को चुनाव लड़ाया। वहीं, रिश्तेदारों में पार्टी के पद बांट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें