फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर के बाद दो पक्ष भिड़े, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कार और बाइक की टक्कर लगने के बाद दो पक्षों में हाथापाई हुई और हंगामा हुआ। इस दौरान मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर आननफानन पुलिस भी मौके पर पहुंची, मगर पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही विवाद करने वाले दोनों पक्ष खिसक गए। बाद में पुलिस ने सभी को शांत करके विवाद खत्म करा दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे मोहल्ला साहूकारा निवासी एक युवक बाइक से अपने घर को जा रहा था। मोहल्ला साहूकारा स्थित पुरानी रामलीला ग्राउंड के समीप मोहल्ले के ही एक अन्य युवक की कार बाइक से टकरा गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर विवाद और हाथापाई होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और इस दौरान जमकर हंगामा होने लगा। विवाद की सूचना पाकर मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए।
इस दौरान किसी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, मगर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के लोग खिसक लिए। इसके बाद पुलिस ने सभी लोगों को समझा मौके से हटा दिया। पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी शांतिभंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि विवाद करने वाले दोनों पक्ष चले गए थे। कोतवाली कोई नहीं आया है और न ही किसी ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें