फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लुढ़कने से चार मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के सरयून खास क्षेत्र में मरून बाजार के पास एक ट्रैक्टर के लुढ़कने से चार मजदूर घायल हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए घुमारवीं अस्पताल लाया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में जोगिंद्र पाल पुत्र नंदलाल गांव सरयून खास ने कहा कि मरून बाजार में राजकीय प्राथमिक पाठशाला मोहरा के पास जा रहा था तो सामने से एक ट्रैक्टर एचपी 67ए-1211 काफी तेज गति से आया। ट्रैक्टर को सुदाम पुत्र अलीम गांव नोएड, डाकखाना छड़ोली कादिम, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश चला रहा था। ट्रैक्टर पर चार लोग बैठे थे। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से घासनी में लढ़क गया। ट्रैक्टर पर बैठे चारों मजदूरों को चोटें आई हैं। घुमारवीं थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें