फाउंडेशन ने प्रदेश के 35 बच्चों को लिया गोद : दिलीप
पंजगाईं में हुई जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जन सेवा संघर्ष फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पंजगाईं में आयोजित की गई। इसमें संस्थापक रामानंद ने मुख्यातिथि, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा और राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अनिल गोयल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में फाउंडेशन 35 बच्चों को गोद ले चुकी है और 45 परिवारों को आर्थिक रूप से मदद कर रही है। साथ ही चार परिवारों को जो किसी वजह से अपने आशियाने खो चुके थे, उन्हें मकान बनाने में मदद की है। मुख्य सलाहकार अनिल गोयल ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे हर उस परिवार तक पहुंचे जो जरूरतमंद है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, उपाध्यक्ष सुरिंद्र, लेविन भारद्वाज, लता शर्मा, निरांतक शर्मा आदि उपस्थित रहे।