फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने किया घुमारवीं अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने शनिवार को सिविल अस्पताल घुमारवीं का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई और सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं को जांचा। मरीजों का हालचाल पूछा तथा अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना भी जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना में अभी तक 1170 लोगों को 28.46 लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया जा चुका है। बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले से अधिक सुदृढ़ हुई हैं। सिविल अस्पताल घुमारवीं में 50 बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 100 कर दी है।
चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ को भी बढ़ाया है। घुमारवीं अस्पताल में आईपीडी भवन का कार्य चल रहा है। अस्पताल में 2 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भराड़ी को 30 बिस्तरों से बढ़ाकर 50 बिस्तरों का किया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले से अधिक सुदृढ़ किया हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री नवीन शर्मा, बीएमओ डॉक्टर अभिनीत शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें