फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर पर लगाया छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। महिला ने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्राथमिकता के आधार पर छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसके मकान का काम चल रहा है। बुधवार को वह काम में लगी थी। तभी उसका ससुर वहां आया और उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसके ससुर ने हाथ में पेंचकस लेकर उसे मारने की कोशिश की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला ने इसकी शिकायत भराड़ी थाना में दर्ज करवाई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें