फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नॉन प्रैक्टिस भत्ता बंद करने की अधिसूचना का जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीबिलासपुर। हिमाचल प्रदेश आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ ने चिकित्सा अधिकारियों का नॉन प्रैक्टिस भत्ता बंद करने की अधिसूचना का एकमत होकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. देव कुमार वर्मा और महासचिव डॉ. राजेश ने अधिसूचना के अनुसार भविष्य में नियुक्त होने वाले सभी वर्ग के चिकित्सा अधिकारियों का नॉन प्रैक्टिस भत्ता बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आयुष चिकित्सक साढ़े पांच साल बीएमएस की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नियुक्ति पर दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देता है। इन इलाकों में चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में आयुष चिकित्सक पहली पंक्ति में खड़ा रहता है। संघ ने कहा कि 3 जनवरी 2022 की पे रिवीजन अधिसूचना के बाद 6000 ग्रेड पे के साथ जो प्लेसमेंट दी जाती थी, वह भी बंद कर दी गई। इससे भी चिकित्सकों में रोष था। अब यह अधिसूचना चिकित्सकों के मनोबल को तोड़ने वाली है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस अधिसूचना को शीघ्र वापस लिया जाए। संघ इस विषय को लेकर शीघ्र मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री से मिलने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सभी वर्ग के चिकित्सकों के भविष्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए इस अधिसूचना को वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें