राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की ओर से घागस पुल के पास हटाया गया अवैध कब्जा।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघस पुल के पास अवैध खोखों को हटाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई न्यायालय और उपायुक्त के आदेश के बाद की।
घाघस में वर्षा शालिका के पास एनएच पर खोखों के कारण वहां पर गाड़ियों को मोड़ने में परेशानी होती थी। पुल के साथ चौक से शिमला और बिलासपुर के लिए राजमार्ग है। इसके चलते यहां पर बसें और गाड़ियां खड़ी रहती हैं। कई बार खोखों की वजह से जाम भी लग जाता था। इसकी शिकायत उपायुक्त तक की गई थी। इसको लेकर न्यायालय ने भी आदेश दिए हैं कि एनएच पर कोई अतिक्रमण नहीं होगा।
उपायुक्त ने भी अवैध अतिक्रमण को हटाने को लेकर एसडीएम बिलासपुर को आदेश दिए थे। बताते चलें कि अभी एनएच से सिर्फ दो खोखे हटाए गए हैं। घाघस से लेकर बैरी तक जगह-जगह अवैध अतिक्रमण हुआ है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम बिलासपुर सुभाष गौतम ने कहा कि एनएच पर किसी भी तरह का अतिक्रमण गैर कानूनी है। सूचना मिलते ही इसे हटाया जाएगा।