फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज के लिए महर्षि वाल्मीकि पूजनीय : सुभाष

विज्ञापन
बिलासपुर में महृषि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक सुभाष ठाकुर औ - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में महर्षि वाल्मीकि का प्रकटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्हाेंने वाल्मीकि समुदाय को इस दिन की हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि महर्षि न केवल वाल्मीकि समुदाय के लिए बल्कि समस्त हिंदू समाज के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना की। इसकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर उन्होंने बिलासपुर शहर के विकास में वाल्मीकि समुदाय के योगदान के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समुदाय के उत्थान के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।
अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से इनके जीवन स्तर को सुधारा गया है ताकि ये समुदाय भी विकास के इस दौर में किसी से पीछे न रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष कमल गौतम, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष तुषार डोगरा, शहरी भाजपा अध्यक्ष मदन राणा, उपाध्यक्ष अतुल दास, महामंत्री मोहित संख्यान, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महासचिव अमरनाथ धीमान, स्थानीय पार्षद सोनिया, पूर्व पार्षद अनिल किशोर, केश पठानिया, अशोक और रोहित विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें