फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलध सहकारी सभा के 22 नवंबर को होंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। दी सोलध प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभा समिति देहलवीं की प्रबंधक कमेटी का चुनाव 22 नवंबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 व 23 अक्तूबर को नामांकन भरे जाएंगे। 22 नवंबर को मतदान प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

सहकारी सभा के सचिव विनोद कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों और आपत्तियां दायर करने की तिथि 26 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे तक निर्धारित की गई है। वहीं आपत्तियों की सुनवाई व निर्णय की प्रक्रिया 27, 28 व 29 अक्तूबर को सभा कार्यालय में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 8 नबंवर को दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। इसी दिन 1:30 बजे से 2 बजे तक उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन भी किया जाएगा। 14 नवंबर को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार समाप्त होगा। 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। 2 बजे के बाद मतों की गिनती शुरू होगी व इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। 26 नवंबर को प्रधान व उपप्रधान का निर्वाचन होने के साथ ही नई प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें