फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गुप्त नवरात्र पर बारिश के बीच 8000 श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में गुप्त नवरात्रों के पहले दिन भारी बारिश में माथा टेकने के लिए खड़े श्रद्घालु - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। वीरवार से आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्रों का विधिवत शुभारंभ हो गया। वीरवार को विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पूजा-अर्चना और हवन किया गया।
विज्ञापन

पहले गुप्त नवरात्र पर बारिश के बीच हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों से करीब 8,000 भक्तों ने पहुंचकर माता श्री नयना देवी जी के दर्शन किए। भक्तों ने माताजी के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर पूजा-अर्चना भी की। भक्तों को छोटे-छोटे हिस्सों में मां के दर्शन के लिए भेजा गया। पुजारी भूषण शर्मा ने बताया तड़के सुबह 4:00 बजे मां के दरबार के कपाट दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। गुप्त नवरात्रों में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए रोजाना इसी समय खुलेंगे। बता दें कि साल में 4 नवरात्र आते है। दो गुप्त नवरात्रों में भी भक्त बड़ी संख्या में श्री नयना देवी जी पहुंचकर माता के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें