फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी संघ के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन जारी

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी घुमारवीं कार्यालय के परिसर में बैठे जिला परिषद कर्मचारी एंव अधिकारी।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों की कलम छोड़ो हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। वीरवार को तेज बारिश के दौरान भी हड़ताली कर्मचारी और अधिकारी खंड विकास अधिकारी घुमारवीं कार्यालय के परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मियों ने बरामदे और मंदिर की छत का सहारा लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

इस बीच, पंचायत प्रधान परिषद के अध्यक्ष रवि ठाकुर समेत विभिन्न 25 पंचायतों के प्रधानों और कांग्रेस नेता पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने धरना स्थल पर पहुंच कर जिप कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ की मांगों का समर्थन किया। पंचायत समिति उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर विभिन्न पंचायत समितियों के सदस्य सुनीता देवी, रवि कुमार, सत्या देवी व इंद्री देवी आदि ने भी धरने में शामिल होकर संघ की मांगों को न्यायोचित करार दिया है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल एवं जिला महासचिव जोरावर सिंह पटियाल ने भी धरने में शामिल होकर कर्मचारियों का समर्थन किया। पंचायत प्रतिनिधियों और सियासी दलों के नुमाइंदों ने कहा कि कलम छोड़ो हड़ताल से पंचायतों में आम जनता के रोजमर्रा के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को जनहित में महासंघ के पदाधिकारियों से बात कर इस मामले को सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन

महासंघ की घुमारवीं इकाई के प्रधान देशराज ने कहा कि एक माह तक लगातार आश्वास देने के बाद भी सरकार ने पंचायतीराज विभाग में समायोजन की मांग को पूरा नहीं किया है। इस अवसर पर विजय अत्री, तिलक राज ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, रमेश कुमार, गोल्डी भारद्वाज, सुनील कुमार, अवतार सिंह, राजेंद्र पाल, रवि कुमार शर्मा, इंदरजीत सिंह, अनिल कुमार, प्रकाश चंद और मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें