फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तीसरे दिन भी नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

किसानों ने तीसरे दिन भी नारेबाजी कर किया धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
केमरी(बिलासपुर)। ग्राम लालानगला और पिपलिया अहला के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर संकरा अंडरपास न बनाने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की, मगर किसानों ने धरना खत्म नहीं किया। किसानों का कहना था कि जब तक रेलवे विभाग की निर्माण एजेंसी अपनी निर्माण सामग्री को उठाकर नहीं ले जाती, तब तक उनका धरना खत्म नहीं होगा। अंडरपास के निर्माण का कार्य आज भी बंद रहा।
बीते तीन दिनों से ग्राम लालानगला पिपलिया अहला रेलवे क्रॉसिंग पर क्षेत्र के करीब बीस से अधिक गांवों के लोग भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले रेलवे विभाग द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास को रोके जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि उक्त रेलवे क्रॉसिंग केमरी रोड से आने वाले रोड का मेन रास्ता है, ऐसे में अगर अंडरपास बन जाएगा तो किसानों को अपने कृषि वाहनों को अंडरपास के नीचे होकर निकालने में काफी कठिनाई होगी। मंगलवार को धरना स्थल पर आयोजित पंचायत में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह गिल ने कहा कि रेलवे विभाग अपनी पूरी हठधर्मिता पर उतरा हुआ है और किसानों की मांगों पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है, जो कि गलत है।
विज्ञापन

ब्लाक अध्यक्ष मंजीत सिंह अटवाल ने कहा कि सभी किसान अभी शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन रेलवे विभाग ने अगर उनकी समस्या को नहीं सुना तो किसान अगला कदम आंदोलन भरा उठाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी रेलवे विभाग की होगी। दोपहर के बाद नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह राजस्व कर्मियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाया। मगर, किसानों का कहना था कि जब तक रेलवे की निर्माण एजेंसी अपने निर्माण मशीनरी आदि को उठाकर नहीं ले जाते हैं, तब तक वह धरना खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में भाकियू चढ़ूनी जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह, कमरुद्दीन, गुरप्रीत सिंह अटवाल,गुरविंद्र सिंह पन्नू, लाल सिंह बिर्क, जगजीत सिंह गिल, कुलबीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह गिल, बलदेव सिंह, गेंदन लाल, प्यारे लाल, जगजीत सिंह रंधावा, जसवंत सिंह, चरनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, कमर अली, हबीब अहमद, सफी अहमद, महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह चीमा, निरंजन सिंह, निशांन सिंह, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, अनवार अहमद आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें