फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील किनारे मिला प्रवासी व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के तहत गोबिंद सागर झील किनारे एक प्रवासी व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सदर थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को सीटी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि गोबिंद सागर झील किनारे एक व्यक्ति मृत पड़ा है। पुलिस मौके पर गई तो देखा कि शव झील के पानी में पड़ा था, स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला गया। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि व्यक्ति की पहचान मुकेश (26) वर्ष के रूप में हुई है। व्यक्ति मूल रूप से पंजाब के बठिंडा का रहने वाला है। भीख मांगने का काम करता था। डियारा में किराये के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि वह शुक्रवार को मछली पकड़ने झील के पास गया था। उसके बैग में दो मछलियां भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें