फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पड़यालग में सड़क किनारे मिला मृत तेंदुए का शावक

Thu, 05 Jun 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भराड़ी के पडयालग में तेंदुए के शावक का दाह संस्कार करते कमेटी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
विज्ञापन

वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराकर किया दाह संस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के पड़यालग चौक के समीप सड़क किनारे तेंदुए का शावक मृत मिला है। वन विभाग ने शावक का पोस्टमार्टम कर दाह संस्कार कर दिया है। फिलहाल, मौत का कारण वाहन टक्कर से होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह राहगीरों को हाईवे किनारे किनारे तेंदुए का शावक मृत अवस्था में दिखाई दिया, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन खंड अधिकारी और गार्ड मौके पर पहुंचे। शावक के शव को कब्जे में लेकर पशु औषधालय भराड़ी ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। शावक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगा। विभाग ने पंचायत प्रतिनिधि, लंबरदार और पत्रकारों की कमेटी बनाकर पूरी देखरेख में शव का दाह संस्कार किया। वन परिक्षेत्र अधिकारी भराड़ी मदन लाल शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर दाह संस्कार कर दिया गया। शावक के शव के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़खानी नही हुई है। गतवाड़ पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा, लंबरदार लेखराम ठाकुर, पड़यालग पंचायत प्रधान राजेश सहित अन्य लोगों की कमेटी बनाकर शव का दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें