फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जेएनवी कोठीपुरा में एनसीसी के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित कैडेट्स
विज्ञापन
-विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 450 एनसीसी कैडेट्स ले रहे भाग
विज्ञापन

-ड्रिल परेड, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, आपदा प्रबंधन का दिया जाएगा प्रशिक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार की अध्यक्षता में शुरू हुए शिविर में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए 450 से अधिक एनसीसी कैडेट्स हिस्सा ले रहे हैं। शिविर 13 जून तक चलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि यह शिविर कैडेट्स के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय चेतना के विकास हेतु एक प्रभावी मंच है। अनुशासन, समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ हर कैडेट को अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स के लिए ड्रिल परेड, टेंट पिचिंग एवं ऑब्सटेकल ट्रेनिंग, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण और नेवल ओरिएंटेशन सेशन आयोजित किए जाएंगे। शिविर के पहले दिन सभी कैडेट्स का बायोमेट्रिक उपस्थिति पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशासनिक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कमांडर सज्जन कुमार के नेतृत्व में कैडेट्स ने जवाहर नवोदय विद्यालय से लेकर एम्स परिसर तक पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। रैली को कमांडिंग ऑफिसर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के अंतिम दिन विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित कैडेट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें