- जिले में अभी भी 90,805 राशन कार्ड धारकों ने नहीं कराई केवाईसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राशन कार्ड की केवाईसी अब 31 दिसंबर करा सकते हैं। सरकार ने राशन कार्ड के लिए केवाईसी यानी आधार वेरिफिकेशन और मोबाइल अपडेट करवाने की तारीख और बढ़ा दी है।
जिले में 4,17,953 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से 90,805 राशन कार्ड धारकों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है। इसलिए सरकार ने इस कार्य को पूरा करने के लिए एक माह का समय और बढ़ाया है। जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है, वह नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जा कर अपनी केवाईसी करा सकते हैं। यदि किसी कार्ड धारक को इसके बारे में किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह विभाग के दूरभाष संख्या 01978-222349 या खंड में कार्यरत खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक से संपर्क कर सकता है।