फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ धरे तीन युवक, मामला दर्ज

Mon, 02 Jan 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सदर पुलिस ने बिलासपुर के बंदला रोड़ पर गोपाल मंदिर के पास चरस के साथ तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों युवक बिलासपुर शहर के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर अपनी टीम के साथ बंदला रोड़ पर गश्त लगा रहे थे। इसी दौरान वह गोपाल मंदिर के पास पहुंचे। यहां पर एक ऑल्टो कार खड़ी हुई थी। इसके भीतर तीन युवक बैठे हुए थे।

पुलिस ने जब युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 5.50 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर से ही तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों युवक बिलासपुर शहर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस ने तीन युवकों को चरस के साथ पकड़ा है। तीनों को हिरासत में लिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें