फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झबोला चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी, एक लाख के बरामद

Wed, 07 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई(बिलासपुर)।
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झबोला में 28 अगस्त को सोहन सिंह के घर हुई लाखों की चोरी मामले में तलाई पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के भोलपुरी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी के करीब एक लाख के जेवरात भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


यह गहने उसने मामले के आरोपी देसराज उर्फ कालू से खरीदे थे। अभी तक मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जनार्दन नाम का यह शख्स कांगड़ा के शाहपुर में एक ज्वैलरी की दुकान में कारीगर का काम करता था। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और जिला में हुई अन्य चोरी के मामलों में भी इस गिरोह की संलिप्तता को लेकर जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर को पुलिस ने झबोला में नाकाबंदी के दौरान बाइक में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के गहनें और नगदी बरामद की थी।
विज्ञापन


इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि इन्हीं चारों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और इसके बाद चोरी कर रकम और नगदी को आपस में बांट लिया था।

अभी पुलिस को चोरी के करीब तीन लाख के गहने और बरामद करना बाकि है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी कारीगर के हाथ आने पर इस बात का राज खुलने की भी संभावना है कि आरोपी कब से उसे चोरी के गहने बेच रहे थे। इससे पुलिस को जिला में हुई अन्य चोरी के मामलों के राज खुलने की भी उम्मीद बंधी हुई है।

इस बारे में बिलासपुर के अतिरिक्त एसपी राजेश सिंह ने बताया कि झबोला चोरी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने इस बात की संभावना भी जताई की गिरफ्तार आरोपी क्षेत्र में दूसरी चोरियों में भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम को गिरफ्तार जनार्दन को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें