फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी में एक रात में टूटे दो दुकानों के ताले

Wed, 19 Oct 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना भराड़ी के तहत पन्याली गांव में बीती रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब 60 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र चोरों की वारदात से लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। जानकारी के अनुसार मरयाणी गांव के प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से कुछ ही दूर पन्याली गांव में किराने और मनियारी की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


बीती शाम को वह रोजाना की तरह दुकान बंद करके अपने घर चला गए। बुधवार सुबह करीव 8 बजे जब वह अपनी दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए थे। जब उन्होंने दुकान खोलकर देखी तो सारा सामान बिखरा हुुआ था।

जांच पड़ताल करने पर पता चला कि चोर दुकान से किराने के सामान सहित मनियारी और पटाखों पर हाथ साफ कर गए हैं। दुकान से चोरी हुए सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


दूसरा मामला इस दुकान से कुछ दूरी पर ही सामने आया है। दुकान से चोर ताले तोड़कर करीब 25 हजार रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए हैं। दुकान मालिक संतोखी देवी ने बताया कि उनकी दुकान में चोर मंगलवार रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।

चोर दुकान से करीब 25 हजार रुपये का सामान उड़ाकर ले गए हैं। पुलिस ने दोनों की वारदातों में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वही संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी। मगर क्षेत्र में एक ही रात में दो चोरी की वारदातों से लोग बुरी तरह से सहमें हुए हैं। भराड़ी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों चोरी के मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़कर मामले को सुलझा लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें