फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय न मिलने पर अनशन पर बैठा वृद्ध किसान

Wed, 19 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
अनशन पर बैठा वृद्ध किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना खन्ना के ग्राम सिरसीकला में वृद्ध किसान को मृत दिखाकर 14 बीघा भूमि वरासत कराए जाने के मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज वृद्ध किसान ने बुधवार से परिवार सहित अनशन शुरू किया है। ऐलान किया है कि न्याय नहीं मिला तो आमरण अनशन करेगा। ग्राम
विज्ञापन


सिरसीकला निवासी जगन्नाथ पुत्र सुक्खू के नाम खतौनी में 14 बीघा भूमि दर्ज है जिसमें वह कृषि कार्य करता चला आ रहा है। पांच मार्च 2016 को पड़ोसी हरिशंकर ने जगन्नाथ पुत्र सुक्खू को मृत दर्शाकर 14 बीघा कृषि भूमि फर्जी तरीके से अपने नाम वरासत करा ली थी। जब इसकी जानकारी जगन्नाथ को

हुई तो उसने अफसरों की चौखट पहुंच स्वयं के जिंदा होने का प्रमाण देते हुए न्याय की गुहार लगाई। लेकिन अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान वृद्ध जगन्नाथ ने नाती विचित्रवीर, वीरसिंह व कल्लू  के साथ तहसील परिसर में अनशन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें