फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुठेड़ा में हुई चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस ने चोरी के मामने में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी जिला मंडी के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने ने नवंबर महीने में कुठेड़ा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 30 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह पुत्र बंशी राम गांव बेहल डाकखाना कुठेड़ा ने 24-11-2016 को घुमारवीं पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 23 और 24 नवंबर को उसकी बेटी की शादी थी।

शादी में खाना बनाने के लिए लाए गए 6 बटलोहियों को अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिया था। घुमारवीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जिला मंडी से दो लोगों पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस थाना से सब इंस्पेक्टर अजय, हैड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल अजय और पंकज की एक टीम गठित कर जिला मंडी भेजी गई।
विज्ञापन


यहां पर पिछले कल दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचाना पिंकू  (30) पुुत्र राज और संजय (21) पुत्र पप्पू शामिल है।

दोनों आरोपी गांव मलथेड़ डाकघर रती जिला मंडी के रहने वाले हैं। इसके अलावा पुलिस ने चोरी करने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर दोनों को 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें