जिला बिलासपुर के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार यह अपराधी लगभग 2 महीने से उद्घोषित करार था।
जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह चौहान पुत्र हेमराज चौहान वीपीओ उटपुर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना घुमारवीं में 29 सितंबर 2006 एक रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वह अपनी बहन सिमरो के साथ शिमला किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। तो डेडवी टिकर से उसने एक कार में लिफ्ट ली।
घुमारवीं पुल के पास ड्राईवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी को 50-60 फुट नीचे गिरा दिया था। घुमारवीं पुलिस ने भादंसं की धारा 279 और 337 के तहत एफआईआर दर्ज किया।
दोषी ड्राइवर जगदीश सिसोदिया पुत्र मोती सिंह वीपीओ टिकरी नवेल तह चौपाल जिला शिमला पेशी पर हाजिर नहीं होता था। इसे अदालत ने 18 दिसंबर 2015 को भगोड़ा घोषित किया गया।
पुलिस टीम एएसआई सत्यपाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह और रवि कुमार ने नाहन, सोलन और नेरवा सहित शिमला और ठियोग में विभिन्न जगहों पर दबिश देकर उसे सोमवार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। एएसपी मनमोहन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।