फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौत

Wed, 09 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर)
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
चंढीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे 205 पर कल्लर गांव के समीप मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान आजाद अहमद पुत्र समीर गांव सेरी पुरा जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एनएच-205 पर मंगलवार दोपहर को जम्मू निवासी मजदूर आजाद अहमद एनएच के किनारे खड़ा था। इस दौरान वह एक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

वहां पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिला में तेज रफ्तार से चलने वाले ट्रकों ने लोगों की जान मुश्किल में डाल दी है। इससे पहले भी कई राहगीर इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ दिन पहले ही एनएच पर उस समय पांच वर्ष का मासूम सूर्यांश की मौत हो गई थी। सूर्यांश उस समय ट्रक की चपेट में आ गया था जब वह स्कूल बस का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें