फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, मामला दर्ज

विज्ञापन
- फोटो : concept photo
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं में 19 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर एक युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवती ने युवक पर जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवती ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि जब वह घुमारवीं बस अड्डे पर थी तो मंडी के युवक ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद सोलन ले जाकर शादी का झांसा देकर दुराचार किया। युवती ने बताया कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घुमारवीं थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 366, 376, 506 के तहत बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें