बद्दी (सोलन)।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के हिल व्यू भटौलीकलां स्थित फार्मा कंपनी में रविवार सुबह आग लग जाने से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग बद्दी के अग्निशमन अधिकारी डीएस जौंटा की अगुवाई में दो वाहनों सहित टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। आग से कच्चा माल जला है। मशीनरी को भी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से 40 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। रविवार सुबह करीब 5.30 बजे अचानक भटौलीकलां के समीप हिलव्यू में स्थित नेक्सटोर लाइफ लाइसिंज की यूनिट-7 में अचानक आग लग गई। गनीमत रहा रही कि उद्योग में उस समय कोई शिफ्ट नहीं चल रही थी।
ससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। दमकल विभाग बद्दी के प्रभारी डीएस जौंटा, लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार, मनसा राम, फायरमैन टेकचंद, देवदत्त, बाबूराम, होमगार्ड जवान मदन लाल, तेज सिंह और कमलेश, चालक लेख राम और यशवीर सिंह दो वाटर बाउजर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। अग्निशमन केंद्र बद्दी के प्रभारी डीएस जौंटा ने कहा कि आग लगने का कारण अज्ञात है। आग से करीब 10 लाख का कच्चा माल और मशीनरी को नुकसान हुआ है, जबकि करीब 40 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।