बरमाणा (बिलासपुर)।
चुनाव आयोग के उड़नदस्ते नेे रानी कोटला के पास एक शख्स से 21 देसी शराब की बोतलें पकड़ी। शराब को बोरे में भर कर जाया जा रहा था। उड़नदस्ते को कार्यकर्ताओं और वोटरों को लुभाने के लिए शराब को ले जाना का शक था। दस्ते ने शराब को पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार चुनावों को लेकर रानी कोटला में एक उड़नदस्ता गश्त पर था। इसी दौरान उन्हें एक शख्स दिखाई दिया। उसने सिर पर बोरी उठाई थी। टीम को उसे देखकर शक हुआ। जब टीम ने उसे रोक और बोरी की तलाशी ली तो उसके अंदर से शराब की बोतलें निकलीं।
सभी देसी शराब की बोतलें थी। जब बोतलों की गिनती की गई तो ये 21 निकलीं। टीम ने उसी समय शराब को कब्जे में ले लिया। टीम का अंदेशा है कि यह शराब वोटरों को लुभाने के लिए ले जाई जा रही थी। या फिर कार्यकर्ताओं को परोसी जानी थी। अवैध रूप से शराब ले जाने के मामले में भी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी अंजुम आरा ने बताया कि चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने शराब पकड़ी है। शराब पुलिस के कब्जे में हैं। मामला दर्ज कर दिया गया है। छानबीन जारी है।