फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी बस में चिट्टा समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर। एसआईयू टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौणी के पास लगाए नाके में हरिद्वार से मंडी जा रही एचआरटीसी बस में सवार सवारी से 30.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम के सदस्य नौणी में नाका लगाकर खड़े हुए थे। रात करीब 8:15 बजे स्वारघाट की तरफ से एक एचआरटीसी की बस को टीम ने तलाशी के लिए रोका। बस हरिद्वार से मंडी जा रही थी, जोकि मंडी डिपो की थी। जब टीम के सदस्य सीट नंबर 24 के पास पहुंचे तो सीट पर बैठा एक व्यक्ति घबरा गया। जो बार-बार अपने पांव के पास पड़े लाल रंग के जुतों को देख रहा था। व्यक्ति सीट पर नंगे पांव बैठा हुआ था।
विज्ञापन

जब पुलिस ने व्यक्ति के जुतों को देखा तो उसके अंदर सफेद रंग के पॉलिथीन पारदर्शी में कोई पदार्थ बंद बरामद हुआ। जब पुलिस ने उसकी जांच की तो वह चिट्टा पाया गया। जब टीम ने उसका वजन किया तो वह 30.90 ग्राम पाई गई। पुलिस ने उसी समय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। जबकि चिट्टे को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान भवन सूद (35) पुत्र महेंद्र पाल सूद, निवासी अखाड़ा बाजार, कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी बिलासपुर अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस ने हरिद्वार से मंडी जा रही एचआरटीसी की बस में सवार एक सवारी से चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें