फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी बद्दी से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं बाजार में कपड़ों की दुकान में 18 नवंबर को हुई मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने रविवार देर शाम बददी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व पांच जीवित कारतूस भी बरामद किए हैं। मारपीट में दुकानदार प्रशांत धर्माणी गंभीर रूप से घायल हो गया था। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

घुमारवीं शहर के अति व्यस्त बाजार गांधी चौक पर कपड़ों की दुकान पर मारपीट में एक युवक प्रशांत धर्माणी गंभीर रूप से घायल हो गया था। धर्माणी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि तीन लड़कों ने उस पर जानलेवा हमला किया। उनके पास हथियार भी थे। आरोपियों ने बाद में कोर्ट से जमानत ले ली थी। जमानत की अवधि पूरी होने पर दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि तीसरा आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी फरार चल रहा था। जिसे रविवार को बद्दी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक देसी कट्टा और पांच जीवित कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें