बिलासपुर। शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी किसान अपने धान के खेतों में पुआल की पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। खेत में पराली जलाने के आरोप में एसडीएम ने 11 किसानों पर 27500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
एसडीएम डीएस गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि ग्राम हरैया कलां निवासी नत्था सिंह, जसवंत सिंह, विक्रम सिंह, सुरजीत सिंह, हरजीत सिंह, ग्राम भटपुरा चकरपान निवासी मोहम्म्द सिद्दीक, मोहम्मद रफीक, पिपलिया अहला निवासी जीत सिंह, मेजर सिंह, गोविंद सिंह, जसवंत कौर ने अपने-अपने खेतों में धान की पराली जलाई है। जिसकी जांच उन्होंने तहसीलदार रणविजय सिंह से कराई तो जांच में शिकायत सही पाई गई। सभी किसानों पर ढाई हजार रुपये प्रति किसान के हिसाब से जुर्माना लगाया गया है। एसडीएम ने कहा कि अगर किसी ने भी पराली खेत में जलाई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।