फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप के काटने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
me
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले गांव कड़ोह में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई है। शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शेर सिंह (47) पुत्र बीरी सिंह गांव कड़ोह डाकघर जड्डू को शुक्रवार को कार्य करते समय दोपहर बाद सांप ने काट लिया था। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में आनन-फानन में हमीरपुर अस्पताल ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार तो किया लेकिन हालत में सुधार न हो पाने से उसे टांडा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन उसकी बीच रास्ते में ही मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप कर दिया है।
विज्ञापन

--------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें