फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पहिया वाहनों पर दोनों को हेलमेट जरूरी : डीएसपी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसा हुआ है। वहीं पुलिस ने यह भी साफ किया कि दो पहिया वाहन पर सफर करने वाले दोनों सवारों को हेलमेेट पहनना जरूरी कर दिया गया है। अगर कोई ऐसा नहीं करता तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस शराब का सेवन करके वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसे हुए है।
डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि घुमारवीं पुलिस ट्रैफिक ने इस प्रकार के फरवरी माह में 20 दो पहिया वाहनों के चालान काटे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए इस बारे में पुलिस ने जागरूकता अभियान भी चलाया है। जबकि पहली फरवरी 2019 से शराब पीकर वाहन चलाने वाले 40 चालकों के चालान काटे हैं। बिना हेलमेट के 52, ओवर हाइट लोडिंग ट्रक, जीप व ट्राले के 15, जबकि बिना दस्तावेज के वाहन चलाने के 5, नो पार्किंग के 40, एलईडी की अलग फिटिंग के 12 और बिना लाइसेंस के 20 चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि पहली फरवरी से 23 फरवरी तक 222 चालान काटे गए हैं जिनमें से 72 आगामी कार्रवाई के लिए न्यायालय को भेजे गए। जबकि 150 चलानों के 40 हजार जुर्माना के रूप में मौके पर वसूल कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम आयु के वाहन ड्राइविंग करते पकड़े गए युवक व युवतियों के अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दायर होगा जिसमें सजा का प्रावधान है तथा लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह 18 साल से कम उम्र के युवाओं को वाहन न चलाने दें।
-----------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें