फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर बस अड्डा में चरस के साथ पकड़ा मंडी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने 15 अगस्त देर शाम गश्त के दौरान बस अड्डा से मंडी निवासी को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सदर थाना के कर्मचारी गश्त पर थे। 15 अगस्त को देर शाम यहां पर एक शख्स घूम रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली। तभी 146 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र भूप सिंह, गांव गमधौल थाना सदर मंडी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि बिलासपुर बस अड्डा से पुलिस ने गश्त के दौरान एक शख्स को चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी मंडी जिला का रहने वाला है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें