फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा में एनएच से लुढ़की पिकअप, एक की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारकंडा के पास पिकअप
विज्ञापन

लुढ़की, बागवान की मौत
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल
घायल को आईजीएमसी में किया गया है रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर पर नारकंडा के पास एक पिकअप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी लाया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाले नारकंडा एनएच पांच पर यह हादसा देररात को हुआ। पुलिस के मुताबिक पिकअप नंबर एचपी 62-1337 नारकंडा से शिलारू की ओर जा रही थी। नारकंडा में एनएच 5 डोगरा सेब मंडी के पास एक पिकअप नंबर एचपी 62-1337 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में लीलानंद (50) निवासी क्यारा शिलारू शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। लीलानंद पेशे से सेब बागवान था तथा इसी सिलसिले में कहीं जा रहे थे। हादसे में चालक राजेश को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुमारसैन फूलचंद ने बताया कि नारकंडा में पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पिकअप चालक को गंभीर अवस्था में आईजीएमसी शिमला उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें