फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिर कर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत गेहड़वीं के सुंसाणी वार्ड निवासी महिंद्र सिंह (44) पुत्र निक्कुराम की पेड़ से गिरने से मौत हो गई है। गंभीर हालत में उसे पीजीआई ले जाया गया था लेकिन ज्यादा चोटें आ जाने से उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पशुओं को चारा लाने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन इसी दौरान पेड़ की टहनी टूट गई जिससे महिंद्र सिंह नीचे गिर गया। नीचे गिरते ही वह बेसुध हो गया। घटना का पता चलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के लिए झंडूता अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर चोटें आ जाने से जिला अस्पताल से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। सोमवार देर रात पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया है जहां पर मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समोह वार्ड की जिला पार्षद पुष्पा देवी, पंचायत समिति सदस्य सुखदेव, गेहड़वीं पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उप-प्रधान सुनील नड्डा, पूर्व प्रधान बिमला नड्डा एवं मनोहर लाल महाजन, किशोरी लाल शास्त्री, चैन सिंह, दीनानाथ नड्डा, जगदीश नड्डा, विनोद कुमार आदि ने प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन से इस गरीब परिवार को तुरंत राहत राशि प्रदान करने का आग्रह किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें