बिलासपुर। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत रास्ता रोककर एक महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला ने घुमारवीं पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह रास्ते पर जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोका और मारपीट की। विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी। एसपी बिलासपुर अंजुम आरा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।