बिलासपुर। जिले में रविवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव मामले 105 हो गए हैं। रविवार को 3 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि रविवार को कुल 442 सैंपल लिए गए जिनमें 13 की की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस स्टेशन बरमाणा से 29 वर्षीय पुलिस कर्मी, घुमाणी से 20 वर्षीय, तरघेल से 16 वर्षीय व अन्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कहा कि लोग कोरोना नियमों का पालन करें।