बिलासपुर। जिले में मंगलवार को एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। वहीं जिले में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। नए केसों के साथ अब जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मामले 160 हो गए हैं। वहीं मंगलवार को 13 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रकाश दड़ोच ने बताया कि चिल्ला गांव के 92 वर्षीय बुजुर्ग की घुमारवीं अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। मंगलवार को रैपिड़ एंटिजन टेस्टिंग से 1125 सैंपल लिए गए, जिनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।