फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में सवार दो युवकों से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस टीम ने वेटरनेरी चौक के पास चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप में सवार दो युवकों से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस चौकी की टीम शहर के वेटरनेरी चौक पर नाके पर तैनात थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आई एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। पिकअप में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों कि पहचान फतेहराम (34) कुल्लू और सौरभ (22) मंडी के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें