फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोई भी परेशानी होने पर 1098 पर कॉल करें बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मजारी स्कूल में बच्चों को विभिन्न योजनाओं के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। यदि बच्चों को कोई परेशानी हो या उन्हें कोई परेशान कर रहा हो तो इस स्थिति में वह 1098 पर कॉल कर सकता हैं। यह जानकारी जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मजारी में आयोजित जागरुकता शिविर में बच्चों को दी गई। चाइल्ड हेल्प लाइन बिलासपुर की ओर से बच्चों को जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी बच्चों को दी गई।
विज्ञापन

बाल संरक्षण अधिकारी (संस्थागत) शैली गुलेरिया ने उपस्थित लोगों और बच्चों को बाल श्रम, एडॉप्शन, बाल विवाह और सरकार द्वारा चलाई जा रही सुख आश्रय योजना के बारे में बताया। चाइल्ड लाइन बिलासपुर से पर्यवेक्षक बाबू राम ने चाइल्ड हेल्प लाइन की जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी बच्चा यदि किसी भी समस्या से ग्रस्त हो तो वह चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकता है। सूचना मिलने पर टीम हरसंभव सहायता करने का प्रयास करती है। उन्होंने सेफ टच, अनसेफ टच, चाइल्ड लेबर, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति, पॉक्सो एक्ट, सरकार द्वारा संचालित अन्य हेल्पलाइन, जिसमें गुड़िया हेल्पलाइन आदि की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य नीलम धीमान, ग्राम पंचायत प्रधान मजारी जसबीर सिंह, उप प्रधान दीदार सिंह, रेणु कौशल, गुरुदीप सिंह, सुनीता और बलबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें