फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ग्रामीणों को सभी सुविधाएं देगी बड़गांव कृषि सहकारी सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सभा ने गत वर्ष किया एक अरब 32 करोड़ रुपये का लेनदेन
विज्ञापन

- ग्रामीणों के सहयोग से सभा जिला भर में डबल ए ग्रेड से हुई सम्मानित : ओम प्रकाश

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बड़गांव कृषि सहकारी सभा अब सभा के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। यह बात सभा के प्रधान कैप्टन ओमप्रकाश ने सहकारी सभा की आम सभा में उपस्थित लोगों को बताई।
उन्होंने बताया कि बड़गांव में इस प्रकार की सुविधा नहीं थी। इसके लिए ग्रामीणों को बरठीं और सुन्हाणी जाना पड़ता था। बहुत जल्द कॉमन सर्विस सेंटर की शुरुआत कर दी जाएगी। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। बताया कि इस सभा को भी अब कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां किसानों को सभी सुविधाएं ऑनलाइन मिलेंगी। बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से सभा जिले भर में डबल ए ग्रेड से सम्मानित हुई है। बताया कि गत वर्ष एक अरब 32 करोड़ रुपये का लेनदेन सभा ने किया है। इसके लिए सभा के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर जोर देते हुए कहा कि उनके पास अभी तक 350 केसीसी धारक हैं। उन्होंने सभी किसानों का आह्वान किया कि वह सभा में जाकर 4 फीसदी ब्याज दर पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 3 करोड़ से ज्यादा के रन उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को दिए हैं। सहकारी सभा 365 दिन काम करती है और सभा के पास अपना शुद्ध लाभ 3 करोड़ 50 लाख रुपये जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2022-23 में सभा ने 9.45 लाख रुपये शुद्ध लाभ कमाया है, जो सभा के सदस्यों में वितरित किया जाएगा। सभा के सदस्यों ने अपने लाभांश का तीन प्रतिशत आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। सभा की ओर से 100 कंबल अनाथालय आश्रम में दिए जाएंगे। बताया कि सरकार की योजना के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपना राशन कार्ड दिखाकर कहीं भी राशन ले सकता है। उन्होंने बताया कि सहकारी सभा में हर प्रकार के ऋण दिए जाते हैं। गाड़ी, मकान, निजी कार्य के लिए, कमेटी, शिक्षा लोन सहित लिमिट भी बनाई जाती है। ज्यादा से ज्यादा लोग सभा के साथ जुड़ें। इस मौके पर सभा के सचिव राजेश गौतम, मनोज कुमार, कुलवंत, परिवेश, बलदेव, सुनील, अनिल चंदेल, पीसी पराशर, सुरेंद्र शर्मा, बालकिशन, जय किशन, नरेश सहोड, भूपेंद्र गुलेरिया, वीरभान, सरवन सिंह, संदेश चंदेल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें