संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पांच से बारह साल आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान जल्द शुरू होगा। इसे लेकर प्रशासन के दिशा-निर्देश पर स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग समेत स्कूलों के प्रबंधन तैयारियों में जुट गए हैं।
जागरूकता मुहिम तेजी से आगे बढ़ रही है। जनप्रतिनिधि, शिक्षक और अभिभावक समेत समाज के प्रबुद्ध लोग नौनिहालों को टीका लगावाने क लिए मानसिक रूप से तैयार करने के प्रयासों में जुटे हैं। इन प्रयासों के चलते छोटे बच्चों में भी अब कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह बनने लगा है। बच्चे का कहना है कि महामारी को मात देने के लिए कोरोना का टीका जरूर लगवाएंगे।
जिले में कोरोना का टीका लगवा चुके युवा और वरिष्ठ विद्यार्थी भी छोटे बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं। इस कड़ी में अब पांच से बारह साल तक के बच्चे भी उत्सुकता से वैक्सीन लगवाने का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी से लड़ने में हर वर्ग ने अपनी भूमिका निभाई है और अब हम भी कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे।
कोरोना पर जीत के लिए लगवाएंगे टीका : कशिश
कशिश ने कहा कि बड़ों ने कोरोना का टीका लगवाकर अपना दायित्व निभाया है। अब वह भी टीका लगवाकर कोरोना पर जीत हासिल करने में साथ देंगे।
दोस्तों को भी प्रेरित करेंगे : आरुषि
आरुषि ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाएंगी और अपने दोस्तों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करूंगी।
अभियान को बनाएंगे सफल : साक्षी
साक्षी ने कोरोना संकट से जनजीवन पहले ही एक-दो बार अस्तव्यस्त हो चुका है। अब ऐसा नहीं होने देंगे। जिम्मेवारी निभाते हुए टीकाकरण अभियान को सफल बनाएंगे।
सबसे पहले लगवाऊंगी टीका : कृतिका
कृतिका ने कहा कि घर में सब को टीका लग गया है। कोरोना का टीका लगवाने के लिए काफी उत्सुक हूं। स्कूल में सबसे पहले टीका लगवाऊंगी।