फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति करेगी कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों की परवरिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमर सिंह काशव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण जो बच्चे बेसहारा हो गए हैं उनकी जानकारी बाल कल्याण समिति और प्रशासन को अवश्य दें। इससे उनके भविष्य को अंधकारमय होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बहुत से बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। कई परिवार ऐसे भी हैं जहां माता-पिता या घर के सभी बड़ों का साया सिर से उठ गया है। ऐसे में बच्चों का पालनकर्ता कोई नहीं बचा है। इन बच्चों का भविष्य अंधकारमय होने का खतरा है। इस हालात में बच्चों का उचित पालन-पोषण करने की जिम्मेदारी महिला और बाल विकास विभाग ने ली है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे बेसहारा बच्चों की जानकारी जिला मुख्यालय स्थित बाल कल्याण समिति को दें। यदि किसी को अपने आसपास इस तरह का कोई बेसहारा बच्चा जिसकी आयु 18 वर्ष से कम हो का पता चलता है तो वह इसकी जानकारी बाल कल्याण समिति को दें। उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत होगी तो किशोर न्याय अधिनियम के तहत आश्रय दिलाया जाएगा वहीं बच्चे के पढ़ने-लिखने और खाने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें