फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा की तपोस्थली शाहतलाई में एक महीना चलने वाले चैत्र मेले आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ तपोस्थली शाहतलाई को मंदिर न्यास की ओर से दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्राचीन समय से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए मंत्रोच्चारण के साथ एसडीएम झंडूता नरेश वर्मा झंडा रस्म के साथ सोमवार को चैत्र मेलों का आगाज करेंगे। 100 होमगार्ड और 45 पुलिस कर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को चैत्र संक्रांति पर बाबा बालक नाथ के अखंड धूणे में शंख ध्वनि के बीच पूर्णाहुति डाली जाएगी। झंडा चढ़ाया जाएगा और इसी के साथ चैत्र मास के एक माह तक चलने वाले मेलों का शुभारंभ होगा। कन्या पूजन के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। मंदिर अधिकारी सुखदेव ने बताया कि 100 होमगार्ड और 45 पुलिस कर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें