घुमारवीं (बिलासपुर)। अदालत के आदेश के बाद घुमारवीं थाने में कार चोरी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
रमेश कुमार पुत्र सोहन लाल गांव एवं डाकघर पट्टा ने शिकायत दी है कि 29 जुलाई को कार एचपी 23-1817 घर में खड़ी की थी। कार को घर के आंगन से कोई चुराकर ले गया और एक्सीडेंट कर दिया। हादसे में एक स्कूटी सवार जख्मी हुआ है। मामला घुमारवीं थाना में मामला दर्ज है। अब कोर्ट के आदेश पर कार चोरी का मामला दर्ज हुआ है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की है। कहा कि अदालत के आदेश पर धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।