फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर में सड़क पार करते समय गाड़ी की टक्कर से बच्चा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर थाना के तहत चांदपुर में सड़क पार करते समय एक 9 साल का बच्चा गाड़ी की चपेट में आ गया। बच्चे को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन गंभीर चोट होने के कारण उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तलवाड़ गांव का नौ साल का आरव शनिवार सुबह चांदपुर में सड़क पार कर रहा था। एक कार आई और चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया। बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बच्चे के सिर और बाजू में गंभीर चोटें लगी हैं। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें