फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: ऋषि मार्कंडेय से शिमला जाने वाली बस सेवा बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरोहा पंचायत के लोगों के लिए यह बस है एकमात्र साधन
विज्ञापन

शिमला पढ़ने वाले विश्वविद्यालय और आईटीआई के छात्र-छात्राओं को ज्यादा दिक्कतें

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ऋषि मार्कंडेय से शिमला के लिए चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद है। इस कारण स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस सुबह 5:45 बजे ऋषि मार्कंडेय से शिमला के लिए रवाना होती थी और दोपहर 3:45 बजे शिमला से वापस लौटती थी।
विज्ञापन

इस बस के बंद होने से सदर, श्री नयनादेवी और अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को शिमला और मार्कंडेय जाने में कठिनाई हो रही है। खासकर सिकरोहा पंचायत के लोगों के लिए यह बस यात्रा का एकमात्र साधन थी। शिमला पढ़ने वाले विश्वविद्यालय और आईटीआई के छात्र-छात्राओं, अस्पताल जाने वाले मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और अल्ट्राटेक व अंबुजा सीमेंट कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को इससे भारी दिक्कत हो रही है। सिकरोहा पंचायत के प्रधान भूप चंद, सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बालक राम शर्मा, पूर्व प्रधान रूप लाल वर्मा, कमलदेव, राज जनेड और पंचायत उपप्रधान दुर्गा राम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से जल्द इस बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। एचआरटीसी बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि बस को जिला के मैड़ी मेले के लिए भेजा गया है और जल्द ही इसे फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें