फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27.50 लाख से निर्मित होगी कचौली पंचायत में पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनयना देवी जी (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने श्रीनयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तनबोल पंचायत के नाल गांव के लिए संपर्क सड़क और कचौली पंचायत की चिल्ला चोगला और साईं कनैता संपर्क सड़क पर पुलिया के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुरुआत की।
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सड़क निर्माण पर 20 लाख रुपये और पुलिया के निर्माण पर 27.50 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। रणधीर शर्मा ने दोनों जगह भूमि पूजन के बाद जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। श्रीनयना देवीजी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जहां 125 करोड़ रुपये के करीब खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के माध्यम से भी 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च कर पीने के पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा मंडल श्रीनयना देवी जी अपर मंडल के अध्यक्ष लेखराम ठाकुर, लोअर मंडल के महामंत्री बालकृष्ण ठाकुर, अपर मंडल के महामंत्री प्रकाश ठाकुर, तंबोल पंचायत के प्रधान कृष्ण पाल ठाकुर, कचौली पंचायत के प्रधान मोहिंद्र ठाकुर, बीडीसी सदस्य रंगीराम और विजय राम और उपप्रधान रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें