बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में क्रस्ना लैब में बुधवार को भी मरीजों के ब्लड सैंपल नहीं लिए गए। सैंपल ट्यूब खत्म होने से लगातार दूसरे दिन जांच व्यवस्था ठप रही। दोपहर बाद मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी क्लीनिकों में जाना पड़ा। हालांकि लैब में कार्यरत कंपनी के कर्मचारियों ने दावा किया कि वीरवार से ब्लड सैंपल लेने शुरू कर दिए जाएंगे।
क्रस्ना लैब में मंगलवार को सैंपल ट्यूब का स्टॉक खत्म हो गया। मशीनरी स्थापित नहीं होने से क्रस्ना लैब की ओर से मरीजों के ब्लड सैंपल जांच के लिए मोहाली भेजे जा रहे हैं। मरीजों को रिपोर्ट अगले दिन ही मिल पाती है। अब सैंपल ट्यूब का स्टॉक खत्म होने से यह व्यवस्था भी दो दिन से ठप पड़ी है। क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि क्रस्ना लैब के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि वीरवार से जांच व्यवस्था को सुचारु कर दिया जाएगा।