फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर गिरा ट्रक, बाल-बाल बचे घर में सोए लोग

विज्ञापन
पंजपीरी में मकान की छत पर गिरा ट्रक।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। स्वारघाट थाना के अंतर्गत पंजपीरी में राख से भरा एक ट्रक घर की छत पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि घर और ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे के समय घर में 10 लोग सोए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर पंजपीरी (कुटैहला) में बुधवार रात करीब 12:00 बजे बैक करते समय राख से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पैरापिट को तोड़ता हुआ रिहायशी मकान पर जा गिरा। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। ट्रक चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। यह मकान बच्चन सिंह निवासी गांव कुटैहला तहसील श्री नयनादेवी जी का है।
हादसे के समय बच्चन सिंह के परिवार के करीब 10 सदस्य मकान में सोए हुए थे जोकि बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आपसी समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें